35 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गया, मई 17 -- कोंच थाना क्षेत्र के मंगरौर गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कईल उर्फ उपेन्द्र मांझी, टिंकू मांझी और टुन्नू मांझी शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई विभा कुमारी एवं पीटीसी जितेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.