35 लाख के एमडीएमए के साथ पकड़े गए पायलट का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने 814 ग्राम एमडीएमए (ड्रग्स) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अजहर उर्फ तमीम निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कापसहेड़ा बॉर्डर डूंडाहेड़ा (दिल्ली) के पास से काबू किया। 29 जुलाई को पुलिस ने सेक्टर-103 के पास से इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट अरशद अली उर्फ अज्जू निवासी कोझिकोड, केरल को 814 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में पायलट ने खुलासा किया था कि वह यह नशीला पदार्थ नोएडा से अपने साथी के जरिए पांच लाख रुपये में लाया था। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नशीले पदार्थ के साथ नाइजीरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.