नई दिल्ली, जुलाई 16 -- करीब 8.5 लाख रुपये सालाना ज्यादा सैलरी मिले तो क्या आप अपनी वर्क फ्रॉम होम (WFH) नौकरी छोड़कर किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाएंगे? यही सवाल एक 30 वर्षीय प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पूछा, जिसके बाद इस पर लोगों के बीच एक बहस शुरू हो गई। साथ ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।वर्तमान सैलरी सोशल मीडिया पोस्ट में शख्स ने दावा किया है कि वह वर्तमान में, 26.5 लाख रुपये सालाना (LPA) की फिक्स्ड सैलरी पर घर से काम कर रहा है। हाल ही में उसे बेंगलुरु की एक बड़ी और नामी प्रोडक्ट-बेस्ड कंपनी से 35 लाख रुपये सालाना (LPA) की फिक्स्ड सैलरी का ऑफर मिला है। अब वह दुविधा में है कि क्या Rs.8.5 लाख की अतिरिक्त सैलरी के लिए वर्क फ्रॉम होम छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट होना सही फैसला होगा।घर की कोई आर्थिक जिम्मेदारी ...