आदित्यपुर, अप्रैल 23 -- गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-4 में करीब 35 लाख की विकास योजनाओं का बुधवार को शिलान्यास किया गया। इसमें नाला निर्माण, पीसीसी एवं पेवर्स ब्लॉक सड़क शामिल है। यह कार्य विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज एवं रंजन सिंह नामक संवेदक की ओर से किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं स्थानीय पार्षद शुभम पांडेय की ओर से गायत्री नगर में दो एवं मोतीनगर में एक योजना का शिलापट्ट का अनावरण किया गया। मेयर ने कहा कि आदित्यपुर एवं ग़म्हरिया क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्यों की सूची बनाई गई है। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संवेदकों को गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में सीसी की सौगात इससे पूर्व दिवंगत संतोष सिंह के आवास पर पहुंचे मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षद...