लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। सोने की नकली मूर्ति को व्यवसायी के पास गिरवह रखकर 35 लाख की ठगदी के आरोपी रवींद्र कुमार यादव को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका पिता अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। दोनों अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की ठगी करते थे।पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रवींद्र गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला है। रवींद्र और उसके पिता राम दुलारे ने सात किलो की प्रतिमा वृंदावन कालोनी के आशरा एन्क्लेव में रहने वाले रणंजय सिंह के पास गिरवी रखी थी। पिता-पुत्र ने रणंजय से बताया था कि उन्हें विदेश जाना है। रुपये कम पड़ रहे हैं। प्रतिमा सात किलो की है जिसमें आधा सोना है। रणंजय ने रवींद्र और उसके पिता कीक मांग पर उन्हें 25 लाख के जेवर और 10 लाख नकदी दे दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.