कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 41 रन से पराजित किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में जीडीएस एकेडमी की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 35 रन पर सिमट गई। टीम से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने चार, नमन त्रिवेदी व समर्थ सिंह ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी क्रिक आईटी एकेडमी ने 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 39 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से समर्थ सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए। समर्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। श्यामनगर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.