35 रक्त वीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रिषिकेष, मई 15 -- किसान आंदोलन के पुरोधा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 रक्त वीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर किसान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने लोगों को महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन के बारे में बताया। शुक्रवार को डोईवाला स्थित गन्ना समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत तथा परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। टिकैत साहब ने जीवनभर किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान कर सेवा का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.