गंगापार, जनवरी 5 -- भभोखर निवासी गैंगस्टर आरोपी 35 वर्षीय राकेश चौधरी पुत्र वीरेंद्र चौधरी को पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे करमा क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और जिला बदर आदेश के बावजूद चोरी-छिपे अपने गांव आ-जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा, घूरपुर पुलिस तथा जारी चौकी इंचार्ज सुनील सिंह की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीपी अब्दुस सलाम खान ने बताया कि राकेश चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रहजनी, चोरी, धमकी और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पहले से प्रचलित है, जिसकी विवेचना थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन कर रहे हैं। 17 सितंबर को उसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.