मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के भोड़सर स्थित इंडियन बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अगरबत्ती बनाने के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य सोमवार को पूरा हो गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लाकों की 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर अगरबत्ती बनाने के गुर सीखे। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक रविशंकर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित किए जा रहे आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कहा कि अगरबत्ती,ब्यूटीपार्लर आदि में प्रशिक्षित होकर उद्यमी बनने को प्रेरित किया। इस दौरान मोहम्मद शरीफ,अंबुज मिश्रा,शशांक शेखर सिंह,राकेश कुमार, संजीत प्रसाद आदि रहे। यह भी पढ़ें- निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.