सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- शोहरतगढ़। एसएसबी खुनुवा चौकी के जवानों ने बुधवार को पिलर संख्या 554/1 के पास 35 बोरी यूरिया, दो साइकिल के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं कुछ नेपाल भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्षेत्र के करहिया गांव निवासी मुबारक पुत्र रहमुल्लाह व अरबाज पुत्र मुस्ताक के रूप में हुई। एसएसबी ने बरामद सामान के साथ आरोपितों को खुनुवा कस्टम को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...