35 बीएलओ से पूछा शो कॉज
साहिबगंज, मई 20 -- मंडरो। निर्वाचन संबंधी मैपिंग कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मंडरो प्रखंड के 35 बीएलओ से शो कॉज पूछा गया है। यह कार्रवाई बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने की है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज की समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई बीएलओ द्वारा निर्वाचन मैपिंग कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा नहीं किया गया है। समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रों में कार्य की प्रगति 70 प्रतिशत से भी कम है। यह भी पढ़ें- सभी मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने की हिदायत यह भी पढ़ें- जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची जारी होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.