मिर्जापुर, फरवरी 14 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्र के बिहसड़ा गांव स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रधान व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें प्रधानों की उपस्थिति नगण्य रही। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ रामपाल ने बाउंड्री वाल विहीन विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। एआरपी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि स्कूल में नामांकन के बाद भी 35 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर बच्चे को आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा। बताया कि शारदा अभियान के तहत ऐसे बच्चों को विशेष शिक्षण दिया जाता है। एआरपी मंजुला देवी ने प्रधानों से समन्वय बनाकर विद्यालयों का विकास करने पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.