देवरिया, जनवरी 8 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहा के पास से 35 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भाटपाररानी की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहा से एक टाटा मैजिक वाहन रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मैजिक वाहन से 35 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईश बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान नीतीश कुमार पुत्र सिकन्दर राय निवासी विशुनपुरा थाना मसरख जिला सारण (छपरा) राज्य बिहार के रूप में हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.