लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर लघु उद्यमी प्रशिक्षण का समापन प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ अभिषेक कुमार व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता रहे। सीडीओ ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्यूटी व वेलनेस क्षेत्र में नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखें। अपना उद्यम स्थापित करने को प्रेरित किया। इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत पात्रता पूर्ण करने की स्थिति में बैंक से ऋण लेकर अपना ब्यूटी पार्लर या उद्यम शुरू करने को प्रोत्साहित किया। एलडीएम अशोक गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 31 युवतियों ने भाग ली। प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.