35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु आज से होगा चालू, किन गाड़ियों को अनुमति; पूर्वी बिहार को बड़ी राहत
मुख्य संवाददाता, जून 7 -- बिहार में कोसी-सीमांचल समेत तमाम पूर्वोत्तर राज्यों को पूर्वी बिहार से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। करीब 35 दिन बाद इस पुल से लोग गुजर सकेंगे। बता दें कि तीन मई की मध्य रात पुल का स्लैब पानी में गिर गया था। पोल संख्या 133 के पास वाला स्लैब के स्ट्रक्चर सपोर्ट टूट जाने से करीब 34 मीटर लंबा हिस्सा नदी में जा गिरा था।सेतु क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय का संपर्क नवगछिया अनुमंडल से पूरी तरह टूट गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए नाव और जहाज की सेवा बहाल कराई गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भागलपुर दौरे के बाद नाव और जहाज से आम यात्रियों से यात्रा शुल्क लेना बंद कर दिया गया। जहाज संचालक और नाविकों को सरकारी निधि से भुगतान कराया जा रहा है। पुल के गिरने की जांच आईआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.