35 दिन के लिए बंद हो गई शहनाई
हापुड़, मई 16 -- मई की सहालग में महज बृहस्पतिवार को शादी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अब अधिकमास लगने के चलते करीब 35 दिन तक विवाह के मुहूर्त नहीं रहेंगे।ऐसे में इस बीच बाजार मंद पड़ने की आशंका है। हालांकि 19 जून से आठ जुलाई के बीच सात दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। फिर करीब चार माह तक 20 नवंबर तक विवाह के मुहूर्त नहीं रहेंगे। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास 17 मई से, शुभ कार्यों पर लगेगा विरामपंचांग के अनुसार पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 2083 के ज्येष्ठ मास में 17 मई से अधिकमास या मलमास शुरू होगा। इस माह को धर्म-कर्म के लिए श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन विवाह सहित मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ज्येष्ठ मास दो मई से शुरू होकर 29 जून को समाप्त होगा। ज्येष्ठ मास के मध्य में पुरुषोत्तम मास आएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.