हरदोई, मई 14 -- हरदोई। गुरुवार को जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर आसमान साफ रहने और सूरज की तीखी किरणों के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा। दोपहर में तेज धूप के चलते खुले में काम करने वाले मजदूरों, राहगीरों और वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिनभर करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हल्की हवाओं ने गर्मी के बीच कुछ राहत जरूर दी। इसके बावजूद उमस के कारण लोगों को प...