जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। कोल्हान क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है लेकिन 8 तारीख तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- नौ सितंबर से तेज होगी हवा, बढ़ जाएगी बारिश की संभावना यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नौ से बढ़ जाएगी बारिश की संभावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...