फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला टीबी विभाग की ओर से निक्षय पोषाहार योजना के तहत टीबी मरीजों को 35 पोषण आहार किट उपलब्ध कराई। इस दौरान जीव दया फाउंडेशन द्वारा 257 मरीजों को महीने भर की दवा भी उपलब्ध कराई गई। इनमें से 15 किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, 10 किट उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरजिंदर सिंह और डॉ राम भगत, डॉ हेमंत अग्रवाल चार-चार किट और डीआर टीबी, एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत की तरफ से दो किट उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि टीबी मरीजों के इलाज में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के अभाव में दवा भी काम नहीं करती। इसके चलते हर महीने टीबी रोगियों को सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा पोषण किट उपलब्ध कराई जाती है।ताकि दवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.