सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मानव बंधुत्व थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनांट के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाखा सदस्यों ने गोद लिए गए 35 टीबी रोगियों और पांच कुष्ठ रोगियों को पोषक पोटली, पौधे एवं राहत सामग्री वितरित कर दवा का पूरा कोर्स करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सदस्य दिलीप कुमार दूबे की ओर से रेणुकूट स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित कर 25 यूनिट रक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- विश्व रेडक्रास दिवस पर मानव सेवा की ली शपथ शाखा के चेयरमैन डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि जल्द ही रेड क्रॉस भवन का निर्माण कराया ...