उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव। जनपद में रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में रिक्त पंचायतों की संख्या 35 है। इन गांवों में तैनात रहे सहायकों के त्यागपत्र और कुछ को समिति द्वारा हटाए जाने के बाद से पद रिक्त चल रहे हैं।जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि 24 से 29 अप्रैल तक आवेदन पत्र पंचायतीराज विभाग, बीडीओ व ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा किये जा सकेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्र को ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा। चार से नौ मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट लिस्ट बनाकर समिति के सामने प्रस्तुत करने के बाद उनके पास भेजा जाएगा। इसके बाद 11 से 14 मई तक डीएम की अध्यक्षता में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.