गाजीपुर, अप्रैल 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 35 गोआश्रय स्थलों के गोवंश अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। शासन के दिशा निर्देश के बाद अब गो आश्रय स्थलों पर नाइटविजन कैमरा लगाया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर लिया गया है। इससे गोवंशों के रखरखाव की त्वरित व सटीक जानकारी मिल सकेगी और उस पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी। गाजीपुर में कुल 35 गो आश्रय स्थल हैं। इनमें वर्तमान में कुल करीब छह हजार गोवंश संरक्षित हैं। इनमें तीन वृहद स्थायी गो आश्रय स्थल संचालित है। जबकि 32 अस्थायी गोआश्रय स्थल संचालित हो रहे है। इन गोआश्रय स्थलों पर निराश्रित पशुओं को रखा गया है। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लग जाने से गोवंश की वास्तविक स्थिति की प्रतिपल जानकारी मिल सकेगी। साथ ही व्यवस्था पर न...