हाथरस, मई 2 -- सहपऊ। सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 35 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच के लिए पंजीकरण कराया । सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रकाश मोहन ने बताया कि इनमें से पांच महिलाओं ने प्रथम बार गर्भधारण किया था । उनका इस योजना में भी पंजीकरण किया गया । बीस महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की जांच के लिए भेजा गया । तीन महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था स्थिति में थी । उनका किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने एवं परेशानी होने पर अतिशीघ्र सीएचसी पर जांच कराने की सलाह दी गई । इस दौरान डॉ पूजा कपूर , डॉ विनीत सक्सेना , तुलसी ,गार्गी शर्मा , रीना ,सीमा ,चंचलपाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.