चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। सीएचसी मानिकपुर में 35 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन सभी मरीजों को गोद लिया गया है। इनमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी व एमओआईसी डा शेखर वैश्य ने दस-दस एवं डा अभिषेक द्विवेदी, डा अजय, पुष्पेन्द्र ने पांच-पांच मरीजों को गोद लिया। इनके सहयोग से उपलब्ध पोषण पोटली पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों को प्रदान की। डा शेखर वैश्य ने कहा कि क्षेत्र में एमएमयू वाहन भ्रमण कर रहा है। जिसमें लगी हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है। गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसका काफी लोगों को लाभ मिल रहा है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शैलेंद्र निगम ने क्षय रोगियों को नियमित दवा का सेवन व पौस्टिक आहार खाने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विनय द्विवेदी, रमाशंकर भार्गव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.