वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओऱ से 09 और 10 मई को जनपद के 35 केंद्रों पर प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इसमें 18 विषयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 52,052 पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा औऱ शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों एवं महत्वपूर्ण स्थलों को एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से जिला कंट्रोल रूम निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के 33 केंद्रों पर 45932 देंगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 09 मई को प्रथम पाली में...