35 कुत्तों को लगाया गया एंटी रेबीज का टीका
मिर्जापुर, जुलाई 7 -- जमालपुर। विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जमालपुर में पशु चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार गिरी के नेतृत्व में 35 कुत्तों को नि:शुल्क एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। डॉ. गिरी ने ग्रामीणों को बताया कि रेबीज संक्रमित पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला घातक रोग है। इसकी रोकथाम के लिए कुत्तों का समय पर टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने तीन माह की आयु में पहला टीका, एक माह बाद बूस्टर डोज और इसके बाद प्रत्येक वर्ष नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी। इस दौरान विभागीय कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जूनोसिस दिवस पर छात्रों ने किया जागरूक यह भी पढ़ें- पशुओं से फैलने वाली बीमारियों के नियंत्रण को बनी रणनीति यह भी पढ़ें- Roorki News: युवक पर कुत्ते ने किया हमला, पैर में दो जगह काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.