नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- दिल्ली के मंगोलपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर मंगोलपुरी के एक पेइंग गेस्ट (PG) रूम में अपने 22 साल के कथित बॉयफ्रेंड संग आई 35 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बेड बॉक्स के अंदर छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 22 वर्षीय युवक, उसके 50 वर्षीय चाचा और चाचा के 52 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोनों अधेड़ लोगों पर हत्या में आरोपी की मदद करने का आरोप है। सीनियर पुलिस अफसरों ने बताया कि 22 साल के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया उसने गुस्से में महिला की हत्या कर दी थी क्योंकि महिला ने उसके 50 साल के चाचा और चाचा के 52 वर्षीय दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया ...