सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा के कन्हौली सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। बरामद गांजे का वजन करीब 35 किलोग्राम बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत बड़ी भासर क्षेत्र के शंकर सहनी के पुत्र चुनचुन सहनी के रूप में की गई है। कंपनी कमांडर सहायक सेना नायक रंजीत बैद्य ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर जवानों ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। इसी क्रम में कंपनी कमांडर रंजीत बैठा, सचीदानंद गोगोई, आरक्षी ईराजी बलोदना, प्रवेश कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार, दिलाओ गोंड की टीम ने पिलर संख्या 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.