35 किमी चलकर जनकपुर पहुंचा 400 कांवड़ियों का जत्था
बलरामपुर, अगस्त 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सावन के पावन अवसर पर स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत नैकिनिया से 400 से अधिक शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली। कांवड़ियों ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सिरिया नाला से पवित्र जल भरकर जनकपुर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए। करीब 35 किलोमीटर लंबी यह यात्रा जंगली रास्तों से होकर गुजरती है। यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ को आकर्षक ढंग से सजाया था। पूरे यात्रा मार्ग पर डीजे की धुन के बीच श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। यह भी पढ़ें- 35 किमी चलकर जनकपुर पहुंचा 400 कांवड़ियों का जत्था यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में जगह-जगह शुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.