जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने रविवार को 35 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित तीन सड़कों का भूमि पूजन किया। आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि जमौली-बिरैली मार्ग को छोड़कर कोई भी सड़क नहीं बची है जिस पर निर्माण कार्य न हुआ हो। उक्त सड़क पर भी जल्द ही विजेथुआ धाम से जोड़ने के लिए कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा आज पूरी विधानसभा में एक छोर से दूसरे छोर तक एक घंटे से भी कम अंतराल में पहुंचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अरसिया-बीबीगंज मार्ग का बीबीगंज बाजार में, पट्टीनरेंद्रपुर-सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग का गौसपुर तिराहे पर तथा बड़ौना वाया चिलबिली, गंगौली, सवायन, रुधौली मार्ग का चंपानगर बाजार में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। संचालन राजेश सिंह, राम सकल मौर्य ने किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.