बरेली, जुलाई 23 -- बरेली को पर्यटन हब बनाने की तरफ बुधवार को एक और कदम बढ़ाया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंडलायुक्त कार्यालय में बरेली मंडल के पर्यटन विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री के सामने 35 करोड़ रुपए के 32 प्रस्ताव रखे गए। जिसमें सबसे ज्यादा बरेली से 12 प्रस्ताव शामिल थे। सभी पर देर शाम तक गहन मंथन किया गया । अंत में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाए जिनका सीधा लाभ आम लोगों और पर्यटकों को मिले। मंत्री की बैठक में जानकारी दी गई कि सन 2026-27 की कार्ययोजना में पर्यटन विभाग के 26 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें बरेली के 12, शाहजहाँपुर के 8 तथा पीलीभीत और बदायूं के 3-3 प्रस्ताव हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्य विभाग के दो और संस्कृति विभाग के तीन प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा ...