कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र खेल निदेशालय की ओर से 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में विभिन्न खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ या वर्ल्ड स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को योग्य माना जाएगा, जबकि पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.