मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस ने रविवार को महा कुर्की अभियान चलाया। इसके तहत 35 आरोपितों के खिलाफ कुर्की का निष्पादन किया गया। वहीं, 20 से अधिक आरोपितों के घर पर कोर्ट से जारी इश्तेहार चस्पा किया गया है। इश्तेहार चिपकाने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने ढोल पिटवाए। कई थानेदारों ने माइकिंग कर आरोपित को चेतावनी जारी की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर महा कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीएसपी संचालक को गोली मारने में आरोपित का घर कुर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...