सहारनपुर, मार्च 30 -- चिलकाना। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में महिला मजदूर एवं लघु किसान संगठन का 35वां वार्षिक सम्मेलन दिशा संस्था कार्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारे, गीत और भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन तसनीम बानो और शाहीन परवीन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट जान निसार ने दिशा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उन्हें पाने के लिए संगठित होने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर दिशा संस्था के संस्थापक केएन तिवारी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह जन संगठन पिछले 34 वर्षों से गरीब, शोषित, वंचित, दलित, अल्पसंख्यक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.