उरई, फरवरी 20 -- उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा सुबह और शाम की पाली में सीसीटीवी और केंद्र व्यवस्थापकों की कड़ी निगरानी में 72 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण नकल विहीन संपन्न हुई। दोनों परीक्षा में पंजीकृत 37,308 के सापेक्ष 35,588 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि तीसरे दिन दोनों कठिन विषय की परीक्षा में 1720 ने एग्जाम छोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का पेपर निर्धारित समय पर शुरू हुआ। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की अच्छे से तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया गया। एग्जाम में शामिल परीक्षार्थियों की सीसीटीवी से ऑनलाइन जनपद के साथ सभी कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की गई। सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 19,046 परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.