बहराइच, अगस्त 16 -- जिला पुलिस मुख्यालय राजापुर बर्दिया को सौंपा रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल से तस्करी कर भारत आने की तैयारी कर रहे एक नेपाली तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 349 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त को स्मैक सहित जिला पुलिस मुख्यालय राजापुर बर्दिया को सौंपा दिया गया है।मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के डीएसपी व सूचना अधिकारी दुर्गा राज रेग्मी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर स्मैक लेकर भारत निकलने वाला है। उन्होंने मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय नेपालगंज से जवानों बर्दिया जिले की बढैया ताल गांव सभा वार्ड नं 2 में दबिश देने के लिए भेजा। इस दौरान जवानों ने 52 वर्षीय दिवे सुनार निवासी बढैया ताल को स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को स्मैक सहित अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस मुख...