मधुबनी, जनवरी 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। पश्चिमी कोशी नहर को विस्तारित कर किसानों के खेतों तक सिंचाई की सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी कार्य योजना पर काम शुरू की है। इसके लिए विभाग की ओर से 3484 करोड़ की राशि खर्च करने की योजना है। यह विस्तारीकरण कोसी बैराज से नेपाल के सीमा क्षेत्र साहरघाट तक किया जाएगा। नवीनीकरण का काम दरभंगा जोन के अंतर्गत 11 डिविजनों में किया जाएगा जिससे दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,सीतामढ़ी जिला के करीब 50 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। इस नहर से छोटे-छोटे उपनहर बनाए जाएंगे जो खेतों तक सिंचाई उपलब्ध कराएगा। इस योजना का संविदा का कार्य पूरा कर एकरारनामा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। करोड़ों की लागत से बने कोसी नहर जो किसानों के लिए अभिशाप बना है वह अब बरदान के रूप में किसानों को साबित होगा। बनाये गये कार्य योजना मे...