347 गर्भवती की प्रसव पूर्व हुई जांच
सीतामढ़ी, मई 10 -- सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शनिवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जरूरी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 347 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 80 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। वहीं गंभीर एनिमिया से पीड़ित 18 गर्भवती महिलाएं पाई गई। यह भी पढ़ें- 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.