किशनगंज, मार्च 21 -- ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगिया टोला में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में महिला आरोपी पूजा कामती को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी 41वीं बटालियन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूजा कामती के घर की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।कार्रवाई के दौरान पूजा कामती की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जप्त कर लिया है तथा आरोपी के विरुद...