जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिले के 20 ब्लॉकों की 346 ग्राम पंचायतों में 12 सीट क्षमता वाली डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इससे गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। जिससे ग्रामीण छात्र-छात्रओं को स्कूली पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा में भी मदद मिलेगी। महराजगंज ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों में डिजिटल लाइब्रेरी बन रही है। इसी माह के अंत तक लाइब्रेरी चालू भी हो जाएगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।जिले में ग्राम पंचायातों में बने पंचायत भवनों में जहां भी अतिरिक्त कक्ष है, उन्हें एडीओ पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर सुझाया हैं। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन को लाइब्रेरी के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.