नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। इसका नाम - X-47 Venom है। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट का इंट्रोडक्टरी प्राइस 2.65 लाख रुपये है। वहीं, इसके 11kWh बैटरी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 4.12 लाख रुपये है। यह बाइक कंपनी के नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। बाइक की क्लेम्ड रेंज 343km तक की है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई बाइक के बारे में।वजन कम हुआ, रेंज भी बढ़ी नई X-47 वेनम में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए प्लेटफॉर्म की वजह से हुआ है। कंपनी ने बाइक का वजन कम करने के साथ इसकी रेंज भी बढ़ाई है। 7.5kWh बैटरी वाले बेस वेरिएंट का वजन अब 180kg है, जो पुराने 7kWh मॉडल से 17kg कम है। वहीं, 11kWh बैटरी वाले टॉप Recon वेरिएंट का वजन 195kg है, जो पुराने 10.3kWh मॉडल से 13kg कम है। रेंज की बात करें, ...