34.88 करोड़ से गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य
आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 34 करोड़ 88 लाख 66 हजार 612 रुपये की धनराशि जिला पंचायत राज विभाग को मिली है। इस धनराशि से जनपद की 1810 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र वित्त आयोग से भी ग्राम पंचायतों जल्द धनराशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग, केंद्र वित्त आयोग और 15 वां वित्त आयोग के अलावा टायड और अनटायड के मद से धनराशि मिलती है। अलग-अलग मद की धनराशि से अलग-अलग विकास कार्य कराए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने के लिए शासन की ओर से मई माह में पंचम राज्य वित्त आयोग की ओर से 34 करोड़ 88 लाख 66 हजार 612 रुपये की धनराशि जिला पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.