मैनपुरी, फरवरी 3 -- जिले में इस बार हरियाली लाने के लिए 34 लाख से अधिक नए पौधे लगाए जाएंगे। सर्वाधिक पौधे ग्राम्य विकास विभाग 12 लाख और वन विभाग 10 लाख लगाएगा। डीएम ने पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए विभाग बार लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पौधे लगाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। यूपी में इस बार 35 करोड़ पौधे लगेंगे। वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि विभागीय पौधरोपण की सूचना नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर अपलोड करा दें। पौधे निजी पौधशालाओं से तभी खरीदे जाएंगे जब वन विभाग इसके लिए अनुमति देगा। जिला वृक्षारोपण समिति ग्राम्य विकास विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा उगाई जाने वाले पौधों का निरीक्षण करेगा। डीएम अंजनी कुमार ने बताया कि पौधरोपण के लिए विभिन्न विभाग तकनीकी सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.