शामली, अगस्त 14 -- बारिश एवं हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने से यमुना के जलस्तर में 29 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने एवं तेज प्रवाह के कारण खेतों तक पानी पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि जल स्तर और बढ़ गया तो खेतों में पानी घुस सकता है। हथनीकुंड बैराज से बुधवार को 34994 क्यूसेक पानी यमुना में और छोड़ा गया है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 229.51 मीटर से बढ़कर 229.80 मीटर पर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदू से अभी 1.20 मीटर दूर है। यमुना का चेतावनी बिंदू 231 मीटर है। सिंचाई विभाग के अधिकारी हालात सामान्य बता रहे है लेकिन चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा, भड़ी, साल्हापुर, मुस्तफाबाद और नाईनंगला जाटान के किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। इस समय खेतों में बाजरा, धान, मक्का, गन्ना और उड़द जैसी खरीफ की फसलें तैयार अवस्था में हैं। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.