फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बहुआ से 34,600 रुपये कीमत का 208 किग्रा नेपाली रिफायंड सोयाबीन आयल जब्त किया गया। साथ ही चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) बीएस कुशवाहा की अगुवई में टीम ने शहर के बुलट चौराहा स्थित मेट्रो सिटी मार्ट से सरसों का तेल तथा गाय के घी (पतंजलि ब्राण्ड) का एक-एक नमूना लिया गया। जबकि यश मार्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सरसों का तेल (गुड लाइफ कच्ची घानी) का एक नमूना तथा अजीम के न्यू फ्रूट इंडिया कंपनी में फल की दुकान का निरीक्षण कर सुधार नोटिस जारी किया गया। यह भी पढ़ें- तीन नमूने किए संग्रहित वहीं बिंदकी क्षेत्र में भी एक फल की दुकान का निरीक्षण किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि गांधी नगर बहुआ स्थित प्रिंयक...