34 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 1540 मरीजों को मिला इलाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में कुल 1540 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 781 पुरुष, 566 महिलाएं और 193 बच्चे शामिल रहे। 35 चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया। मेले में 265 मरीज बुखार से संबंधित पाए गए, जबकि 108 मरीजों की मलेरिया रैपिड जांच कराई गई। मलेरिया जांच में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। इसी तरह 42 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें भी कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। स्वास्थ्य मेले में 24 मरीजों की हेपेटाइटिस-बी तथा 33 की हेपेटाइटिस-सी जांच की गई, सभी जांचों में पॉजिटिव केस नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आरोग्य मेले में 1076 मरीजों ने कराया इलाज, गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.