बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग ने यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह पोर्टल स्कूली वाहनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए है। जिसमें सभी दस्तावेजों की निगरानी करने की योजना बनाया गया है। यह अभियान एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों फिटनेस की जांच कर रजिस्ट्रेशन करने के लिए चलाया जाएगा। जिसमें बिना फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि शासन ने स्कूली वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) लॉन्च किया है। इस पोर्टल एक अप्रैल को लाइव किया गया है। यह पोर्टल स्कूली वाहनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया है। जिससे स्कूली वाहनों के सभी दस्त...