अहमदाबाद, मई 9 -- आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। आज नहीं तो कल ये आरोपियों तक पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात में सामने आया है। पुलिस ने 34 साल बाद हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1992 में हुई थी महिला की हत्या एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक महिला की कथित तौर पर हत्या किए जाने और उसे दफनाए जाने के 34 साल बाद गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद के एक घर से कंकाल के अवशेष निकाले जाने के बाद दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने 1992 के एक हत्या के मामले में आरोपी शमशुद्दीन खेड़ावाला (61) और उसके भाई इकबाल (63) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब निकाले गए कंकाल की हड्डियों का डीएनए, मृतक फरजाना दोशु राधनपुरी के भाई-बहनों के डीएनए से मेल खा गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.