नई दिल्ली, मई 4 -- साल 1957 में केरल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। 126 सीटों पर हुए इन चुनावों में कन्यूनिस्ट पार्टी ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद ही ई.एम.एस नंबूदरीपाद मुख्यमंत्री बने। देश में पहली बार किसी राज्य में लेफ्ट की सरकार बनी। इसके बाद कई राज्यों में लेफ्ट की सरकार बनी। इनमें पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में तो लेफ्ट ने लंबे समय तक सरकार चलाई। फिर केरला में भी 10 सालों तक लगातार मुख्यमंत्री रहने के बाद पिनाराई विजयन के नेतृत्व में लेफ्ट की हार हुई है। इस तरह पिछले 16 सालों में लेफ्ट के 3 सबसे मजबूत किले एक-एक कर ढह गए।पश्चिम बंगाल में खत्म हुआ था 34 सालों का 'राज' साल 1977 वो दौर था, जब कांग्रेस पूरे उत्तर भारत से लगभग साफ हो गई थी। लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भी ...