बोकारो, जून 1 -- पेटरवार रुस्तम अंसारी। प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल लरबदार गांव में वर्ष 1992 में निर्मित सड़क और पुलिया अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुलिया की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें लगा सरिया बाहर निकल आया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए गांव में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों के अनुसार लरबदार गांव में करीब ढाई किलोमीटर सड़क और पुलिया का निर्माण वर्ष 1992 में किया गया था। उस समय लगभग 1.20 लाख रुपये की लागत से गांव के ही संवेदक गोपी कृष्ण मरांडी ने इसका निर्माण कराया था। निर्माण के 34 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क और पुलिया का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है। परिणामस्वरूप सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और पुलिया की संरचना भी कमजोर हो गई है。

जर...